Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के गहलोत-पायलट विवाद को लेकर दिए गए तल्ख बयानों में अब कुछ नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हाल ही रंधावा ने पायलट के अनशन को लेकर मीड़िया के सामने कहा था कि, हमारी नजर पार्टी के हर एक विधायक, नेता पर बनी हुई है। सचिन को सीएम के खिलाफ इस तरह से आवाज नहीं उठानी चाहिए, यहां तक की उन्होने 2 दिन में कार्रवाई के संकेत दिए थे। अब सचिन पायलट के 25 सितंबर की घटना के बयान पर रंधावा ने कहा कि कुछ लोग कोरोना काल में हुई घटना को बगावत बताते हैं तो कुछ 25 सितंबर की घटना को बगावत कहते हैं। मैं भूतकाल की बात नहीं कर भविष्य की बात करता हूं, जो पहले हो चुका है उससे सबक लेना चाहिए। ऐसी गलती दोबारा न हो, यह ध्यान रखें। हमारा फोकस सरकार को रिपीट कराने पर होना चाहिए।